भारत में वृद्धाश्रम...

भारत में वृद्धाश्रम...

भारत में वृद्धाश्रम...

 

ऐसी कौन सी परिस्थितियाँ रही हैं जो वृद लोगों को अपना खुद का घर छोड़कर वृद्धाश्रम जाने के लिए मजबूर करती रही हैं?

वृद लोग वृद्धाश्रम क्यों जाते हैं? वृद लोग वृद्धाश्रमों में चले जाते हैं क्योंकि वे अब अपना ख्याल नहीं रख सकते या घर का रखरखाव नहीं कर सकते और उनकी मदद करने वाला कोई नहीं होता। कोई भी जाना नहीं चुनता है, लेकिन यह एक ऐसा विकल्प है जिसे उन्हें बनाना होगा या अधिक संभावना है कि कोई और उनके लिए चुनता है।

 

वृद्धाश्रमों में वृद्धि:

कई बुजुर्ग लोगों के पास खुद का पालन पोषण करने के लिए पर्याप्त वित्तीय साधन नहीं होते है, और उनके बच्चे भी असमर्थ हो सकते हैं। सांस्कृतिक परिवर्तन भी इसका कारण हो सकता है। कुछ दशकों पहले तक वयस्क बच्चों के लिए अपने वृद माता-पिता की देखभाल करना आम बात थी। लेकिन अब लोग अपने आप में इतने व्यस्त हो गए है की अपने माता पिता को भी भूल जाते है। और उनसे पीछा छुड़वाने के लिए वृदाश्रम का सहारा ले रहे है। लोग अपने व्यस्त जीवन और भिन्न-भिन्न नौकरी संस्कृति के कारण। वे अपने माता-पिता के घर बार-बार नहीं जा पाते हैं। इससे उन्हें अपने माता-पिता के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण की चिंता बनी रहती है। शायद एकल परिवार संस्कृति भी वृद्धाश्रमों की बढ़ती संख्या का एक कारण हो सकती है।

 

वर्तमान समय में देश के लगभग 250 जिलों में लगभग 400 वृद्धाश्रम संचालित हैं। इनमें सरकारों ने भी तेजी इसलिए दिखाई है, क्योंकि देश में बुजुर्गो की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान समय में देश में बुजुर्गो की कुल संख्या करीब 14 करोड़ है।

 

हमारे देश में वृद्धाश्रम की शुरुआत 1936 मे सहजानन्द सरस्वती ने की थी।

 

भारत में 2016 में पूरे देश में लगभग 500 वृद्धाश्रम पंजीकृत थे, जो बढ़कर 728 हो गए हैं। जिनमें सबसे अधिक वृद्धाश्रम केरल में हैं।

 

भारत का सबसे अच्छा वृद्धाश्रम ग्रेस्कलैंड फाउंडेशन, कोच्चि में है। ग्रेस्कलैंड फाउंडेशन भारत में एक वरिष्ठ नागरिक घर है जो केरल के कोच्चि के मुलंथुरूथी में 3.5 एकड़ के खूबसूरत इलाके में अपार्टमेंट और विला प्रदान करता है।

 

भारत में राज्यवार वृद्धाश्रम :

केरल 182 के साथ प्रथम नंबर पर है, जबकि पश्चिम बंगाल 164 के साथ दूसरे नंबर पर है। इनके बाद तमिलनाडु 151, महाराष्ट्र 133, आंध्र प्रदेश 114, कर्नाटक 91 और गुजरात में 77 वृद्धाश्रम हैं।

 

रिटायरमेंट होम और ओल्ड एज होम में अंतर:

वृद्धाश्रमों के विपरीत, उन पर कोई बाध्यकारी दिनचर्या या प्रतिबंध नहीं लगाया जाता है। सेवानिवृत्ति गांवों के रूप में भी जाने जाने वाले, इन समुदायों में स्वतंत्र रहने वाली इकाइयों के साथ-साथ भूदृश्य मैदान, सामुदायिक हॉल, मनोरंजन, कल्याण केंद्र, चिकित्सा सुविधाएं और बहुत कुछ जैसी अन्य सुविधाएं भी होती हैं।

 

भारत का सबसे बूढ़ा आदमी :

फिरोजुद्दीन मीर एक ऐसे भारतीय हैं जो वर्तमान समय में दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं। एक सरकारी दस्तावेजों के अनुसार उनकी जन्म तिथि 10 मार्च 1872 है। इस हिसाब से उनकी उम्र 141 साल है। दैनिक जागरण ने 23 जुलाई 2013 जुलाई को प्रकाशित समाचार में बताया है कि मीर के दावे की जाँच शीघ्र ही गिनीज बुक ऑफ र्ल्ड रिकॉर्ड्स करेगा।

 

सबसे अधिक बुजुर्ग आबादी वाला देश :

जहां इस आयु वर्ष के लोगों की संख्या 23.6 प्रतिशत है। मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा 'जापान दुनिया में सबसेअधिक बुजुर्ग आबादी वाला देश है।दशकों से जापान ने अपनी आबादी को घटते और बूढ़े होते देखा है।

 

विश्व में सबसे ज्यादा उम्र का व्यक्ति :

स्पेन के कैटालोनिया शहर में रहने वाली मारिया ब्रान्यास मोरेरा को दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित इंसान के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इनकी उम्र 115 साल है और वह फिलहाल बिल्कुल स्वस्थ हैं।