वॉक एंड टॉक विथ जर्मन
जयपुर. जर्मन भाषा सिखाने के साथ साथ फिटनेस का भी ध्यान रखने के लिए जर्मन स्पीकर्स क्लब और ई लैंग्वेज स्टूडियो की ओर से कई नए नए उपाय किए जा रहे है। इसमे सुबह घूमने के साथ साथ जर्मन भाषा का भी अभ्यास करवाना शुरू किया गया है ताकि स्टूडेंट सुबह के ताजा माहौल से ही जर्मन सीखना और अभ्यास करना शुरू कर दे और दिन भर इसको सीखने और इसका अभ्यास करने के लिए उत्साहित रहे।
जर्मन स्पीकर्स क्लब और ई लैंग्वेज स्टूडियो की ओर से वॉक एंड टॉक विथ जर्मन शुरू किया गया है। प्रातःकाल के तरोताजा माहौल में मार्निंग वॉक के साथ साथ जर्मन भाषा में भी बात करना और इसका अभ्यास करवाने का लक्ष्य है। कक्षाओं के अलावा अनौपचारिक रूप से भी जर्मन सिखाना, अभ्यास करना और जो भी समस्याएं आ रही है उनका समाधान किया जाता है। अनेक शैक्षिक शोध से स्पष्ट है कि शिक्षा में अनौपचारिक तरीकों से करवाए गए अभ्यास भी काफी लाभ देते है और विद्यार्थी उसे जल्द ग्रहण करते है। इसीलिए यह नया प्रयास किया गया है। एशिया की सबसे बड़ी कॉलोनी मानसरोवर ( जयपुर ) में स्थित सिटी पार्क में सुबह 5 से 5.45 बजे तक स्टूडेंट्स के साथ भ्रमण भ्रमण करते अनौचरिक चर्चा में जर्मन भाषा में चर्चा की जाती है। इसके बाद 15 मिनट तक सूर्य नमस्कार, योग और प्राणायामक अभ्यास करवाया जाता है। वॉक, टॉक एंड ग्रो टूगेदर के मिशन के साथ इस सुबह की अनोखी कक्षा के साथ विद्यार्थियों का दिन शुरू होता है। इस निःशुल्क ताजगी वाली कक्षा में जयपुर में रहने वाला कोई भी विद्यार्थी शामिल हो सकता है। इसमे शामिल होने के लिए 7597559400 पर संपर्क किया जा सकता है या सीधे सिटी पार्क पहुंचा जा सकता है।